जमशेदपुर निवासियों ने गैस रिसाव के लिए टेल्को प्रबंधन को माना दोषी

रांची, 28 मई (आईएएनएस)। जमशेदपुर के निवासियों ने टेल्को प्लांट के प्रबंधन पर आरोप लगाया कि इसके जल शुद्धिकरण प्लांट से क्लोरीन गैस के रिसाव के कारण सांस लेने की समस्याएं बढ़ गई हैं और इस कारण करीब 150 लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

टेल्को प्लांट से गैस रिसाव के बारे में यहां के निवासियों ने कहा कि मंगलवार सुबह 11 बजे प्लांट से गैस का रिसाव होने लगा था। उसके बाद शाम होने तक लोगों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी और कई लोगों को उल्टियां होने लगीं।

जमशेदपुर के पुलिस उपायुक्त आर. के. अग्रवाल ने कहा कि क्लोरीन गैस का रिसाव टेल्को के एक छोड़ दिए गए टैंक से हुआ। इससे कई लोगों को सांस लेने में काफी कठिनाई होने लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लगभग 100 पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। कई लोगों ने तो आक्सीजन सिलेंडर घर में रख लिए हैं।

टाटा ग्रुप के इस प्लांट के बारे में टेल्को क्षेत्र की एक निवासी अनीता देवी ने कहा कि अगर टेल्को प्रबंधन चाहता, तो इसको नियंत्रित किया जा सकता था पर इसकी अनदेखी की गई।

उधर, टेल्को ने इस आरोप को खारिज किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+