चावल की सरकारी खरीद अनुमान में वृद्धि

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। सरकारी एजेंसियों द्वारा देश भर में अक्टूबर से शुरू हुए मौजूदा विपणन वर्ष के दौरान अभी तक कुल 2.483 करोड़ टन चावल की खरीद का अनुमान लगाया गया है। पिछले विपणन वर्ष की समान अवधि के दौरान कुल 2.251 करोड़ टन चावल की सरकारी खरीद संभव हो सकी थी।

उधर, सरकारी एजेंसियों द्वारा देश भर में एक अप्रैल से शुरू हुए खरीद सीजन के दौरान अभी तक कुल 2.118 करोड़ टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान कुल 1.023 करोड़ टन गेहूं की सरकारी खरीद संभव हो सकी थी।

कृषि मंत्रालय के अनुसार गेहूं की सरकारी खरीद में बढ़ोतरी की वजह बंपर उत्पादन और गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति 100 किलो की बढ़ोतरी है। सरकार ने मौजूदाोरीद सीजन के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 850 से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति 100 किलो कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+