म्यांमार में राहतकर्मी दे सकते है अपनी स्वतंत्र सेवाएं
यंगून, 28 मई (आईएएनएस)। समाचार पत्र 'न्यू लाइट ऑफ म्यांमार' ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि तूफान प्रभावित इलाकों में विभिन्न संगठन अपनी व्यक्तिगत या यहां की सरकार के साथ मिलकर सहयोग पहुंचा सकते हैं। इसमें यहां की सरकार किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगी।
पत्र ने बताया कि म्यांमार के अधिकारियों ने विभिन्न संगठनों को सुझाव दिया है कि वे अपनी मदद 'नेशनल डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस कमेटी' (एनडीपीसी) द्वारा भी तूफान पीड़ितों तक पहुंचा सकते हैं।
एनडीपीसी ने घोषणा में बताया, "म्यांमार में तूफान से तबाह हुए क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न संगठन सहायता देने के लिए स्वतंत्र हैं। वह चाहें तो यहां की सरकार से भी मदद ले सकते हैं और खुद भी प्रभावित इलाकों में जाकर अपनी सेवाएं दे सकते हैं।"
समाचार पत्र ने बताया कि लोगों की मदद करने में एनडीपीसी विभिन्न स्तरों पर काम कर रहा है।
गौरतलब है कि राहतकार्य महुैया करा रहे विभिन्न संगठनों ने पिछले दिनों कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय सहायता सामग्री तूफान से पीड़ित लोगों तक पहुंच ही नहीं पा रहा है और यह बीच में यहां के अधिकारियों द्वारा अवैध तरीके से बाजार में बेच दिया जाता है।
पत्र के हवाले से अधिकारियों ने बताया है कि कुल 5,276.42 टन की सहायता सामग्री तूफानी प्रभावित इलाकों में बंटवा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications