गर्मी की छुट्टियां बिताने 'अंतर्राष्ट्रीय समर कैंप' पहुंचे रईस शहजादे

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। स्कूलों में गर्मी छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। रईस माता-पिता अपने शहजादों को अंतर्राष्ट्रीय अनुभव व ज्ञान दिलाने के लिए समर कैंपों में ले जाने को तैयार हैं।

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। स्कूलों में गर्मी छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। रईस माता-पिता अपने शहजादों को अंतर्राष्ट्रीय अनुभव व ज्ञान दिलाने के लिए समर कैंपों में ले जाने को तैयार हैं।

ऐसे अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे बड़े होकर उनके व्यवसाय को और आगे तक बढ़ाएं। अंतर्राष्ट्रीय अनुभवों से उन्हें बाद में काफी लाभ होने की उम्मीद रहती है। इन अभिभावकों को लगता है कि यूरापीय समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में काफी हद तक मददगार हैं।

स्विटजरलैंड की 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सबसे खूबसूरत चोटी अल्प्स पर आयोजित समर कैंप इस साल का सर्वश्रेष्ठ समर कैंप माना जा रहा है।

भारत के 8 से 18 वर्ष तक के 140 बच्चे वहां रोमांचक अनुभव लेने पहुंच चुके हैं।

विश्व के लगभग 65 देशों में बच्चों के व्यक्तित्व विकास में 21 साल से चलाए जा रहे ये अंतर्राष्ट्रीय समर स्कूल काफी प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। हर साल यहां शिक्षा और रोमांच से भरे कोर्स कराये जाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+