आस्ट्रेलिया ने भारतीय मूल के गणितज्ञ को किया सम्मानित
सिडनी, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय मूल की आस्ट्रेलियाई गणितज्ञ नलिनी जोशी को यहां के प्रतिष्ठित पुरस्कार 'एकेडमी ऑफ साइंसेज' (एएएस) से सम्मानित किया गया। रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन द्वारा इस पुरस्कार की स्थापना 1954 में की गई थी।

यह पुरस्कार जोशी को गणित पर किए गए उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए दिया गया है। जोशी वर्तमान में सिडनी विश्वविद्यालय के गणित और सांख्यिकी विभाग की प्रमुख हैं।
जोशी ने आईएएनएस को बताया, "मेरा जन्म म्यांमार में हुआ था लेकिन मेरे पूर्वजों का ताल्लुक भारत के गुजरात और पंजाब राज्य से था। म्यांमार में हमारे परिवार वालों को भारतीय होने के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ा। मेरे पिता हमारे भविष्य को देखते हुए 1971 में आस्ट्रेलिया आ गए।"
उन्होंने बताया, "मैं हमेशा गणित में अच्छे अंक पाया करती थी और मेरा यह प्रिय विषय था। मैं बचपन में अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थी लेकिन गणितज्ञ बन गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।