चिकित्सा शोध रिपोर्टों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करता है मीडिया: अध्ययन
वाशिंगटन, 28 मई (आईएएनएस)। एक नए शोध के अनुसार चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले शोध कार्यो को मीडिया बढ़ा चढ़ाकर पेश करता है। शोध रिपोर्टो को सनसनीखेज बनाने के पीछे वैज्ञानिकों और पत्रकारों का गठजोड़ जिम्मेदार है।
'यूनिवर्सिटी ऑफ मिनीसोटा स्कूल ऑफ जर्नलिज्म' के गैरी स्वीटजर ने इस संबंध में अध्ययन किया है। गैरी ने अमेरिका के प्रमुख 50 समाचार पत्रों और 'वायर सर्विस' को अपने अध्ययन में शामिल किया, जिसमें एसोसिएटेड प्रेस, टाइम, न्यूजवीक, यू. एस. न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट, एबीसी, सीबीएस और एनबीसी टेलीविजन नेटवर्क शामिल हैं।
गैरी ने विगत दो वर्षो में मीडिया में प्रस्तुत किए गए विभिन्न चिकित्सा शोध रिपोर्टों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि 62-77 फीसदी रिपोर्टो को मीडिया में गलत ढंग से पेश किया गया। 'एबीसी वर्ल्ड न्यूज' की विज्ञान संबंधी रिपोर्टों को गैरी ने दस में से केवल दो अंक दिए।
उन्होंने कहा कि प्रोस्टेट कैंसर के संबंध में हुई नई जांच को एबीसी वर्ल्ड न्यूज की रिपोर्ट में अलग ढंग से पेश किया गया, जिसमें तथ्यों की भारी कमी थी। रिपोर्ट में यह भी नहीं बताया गया कि जांच में किन-किन बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications