जापान ने अफ्रीकी देशों के लिए विकास सहायता दुगुनी की
योकोहामा, 28 मई (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री याशुओ फुकुदा ने बुधवार को अफ्रीका के लिए जापान की आधिकारिक विकास सहायता राशि (ओडीआई) को 2012 तक दुगुना करने का वादा किया है।
फुकुदा ने योकोहामा में अफ्रीकी विकास पर टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस (टीआईसीएडी ) के तीन दिवसीय सम्मेलन के प्रारंभ में कहा कि अफ्रीका में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए दिया जाने वाले 4 अरब डालर का कम ब्याज वाला कर्ज भी इसमें शामिल है।
फुकुदा ने कहा कि जापान इंटरनेशनल बैंक कारपोरेशन अफ्रीका में व्यापार बढ़ाने के लिए अगले पांच सालों में 2.5 अरब डालर की सहायता प्रदान करेगा।
प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर अफ्रीकी महाद्वीप में चीन की तरह जापान भी सहायता और निवेश को बढ़ा रहा है।
फुकुदा ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के प्रयासों और संयुक्त राष्ट्र में जापान की स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन जुटाने के लिए अफ्रीकी देशों नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें लगातार जारी रखे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications