म्यांमार की जुंता सरकार के खिलाफ 'पेटिंज फॉर पीस' अभियान

टोरंटो, 28 मई (आईएएनएस)। म्यांमार की सैन्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कनाडाई महिलाओं ने मंगलवाल को 'पेंटिज फॉर पीस' नामक एक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य वहां की सरकार को शर्मिदा करना है।

टोरंटो, 28 मई (आईएएनएस)। म्यांमार की सैन्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कनाडाई महिलाओं ने मंगलवाल को 'पेंटिज फॉर पीस' नामक एक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य वहां की सरकार को शर्मिदा करना है।

'राइट एंड डेमोक्रेसी स्टूडेंट नेटवर्क एंड क्यूबेक वूमेंस फेडरेशन' के अधीन काम करने वाले नारीवादी एवं नागरिक समूहों ने मांट्रील में संवाददाता सम्मेलन में कनाडाई महिलाओं से ओटावा स्थित म्यांमार के दूतावास के बाहर इकट्ठा होने और अपनी -अपनी पैंटी दान करने को कहा, ताकि म्यांमार की सैन्य सरकार को उसकी लोकतंत्र विरोधी नीतियों के लिए शर्मिदा किया जा सके।

राइट एंड डेमोक्रेसी स्टूडेंट नेटवर्क की माइक लेवेस्की ने आईएएनएस को बताया, "हमारे अभियान 'द पेंटिज फॉर पीस' का उद्देश्य म्यांमार की सैन्य शासन के खिलाफ विरोध जताना है। इस अभियान के तहत हम महिलाओं के अंत:वस्त्रों से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हम सभी कनाडाई महिलाओं से अनुरोध कर रहे है कि वे अपनी पुरानी पड़ी किसी एक अंत: वस्त्र को निकालें। उस पर किसी सैन्य शासक का एक तस्वीर चिपकाएं और उस पर एक अच्छा से संदेश और नारा लिखकर हमारे पास पंजीकृत करें और फिर उसे म्यांमार के दूतावास भेज दें। यह अंत: वस्त्र ही हमें बताएगा कि कितने लोग म्यांमार में सैन्य शासन के खिलाफ है।"

लेवेस्की ने कहा कि वह अहिंसा के सहारे शांत तरीके से म्यांमार की वर्तमान स्थिति को बदलने की कोशिश करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने में कनाडाई पुरुष भी मदद करें और घर की महिलाओं को इसमें हिस्सा लेने के लिए के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि म्यांमार में सैन्य शासन के दौरान महिलाओं के साथ बहुत ही बदसलूकी की जाती है। इस अभियान के माध्यम से वे उनके अधिकारों की रक्षा करना चाहती हैं।

गौरतलब है कि 'पेंटिज फॉर पीस' नामक संगठन म्यांमार में तूफान पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए कोष की भी योजना बना रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+