मध्यप्रदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार
भोपाल, 28 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उज्जैन के पुलिस अधीक्षक मनमीत नारंग ने बताया, "उज्जैन में लंबे समय से बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर ठगा जा रहा था। एक पीड़ित द्वारा की गई गोपनीय शिकायत के जरिए हम इस गिरोह के पांचों सदस्यों को मंगलवार को पकड़नें में कामयाब रहे।"
पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस गिरोह ने बाकायदा एक वेबसाइट बनाई हैं और उसी के आधार पर वह लोगों को सरकारी नौकरी के लिए आकर्षित करते थे।
उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य कैलाश चन्द्र शर्मा, प्रवीण अंबस्थ, अनूप प्रजापति, रतन यादव और मदन मालवीय के बीच काम बंटा हुआ था। यह गिरोह बेरोजगारों से सम्पर्क कर तृतीय अथवा चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए तय की गई राशि वसूलते थे। नौकरी के नाम पर इस गिरोह ने लगभग 50 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसा लिए थे।
पुलिस ने गिरोह के पास से प्रदेश शासन की सील, लेटरहैड, फर्जी नियुक्ति के आदेश, कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्केनर, सात मोबाइल और बेरोजगारों द्वारा दी गई राशि के चेक भी बरामद किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications