सेंसेक्स में 250 अंकों की तेजी (लीड)
मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। उपभोक्ता वस्तुओं, सूचना व प्रौद्योगिकी, धातु, बैंकिंग, दूरसंचार व औषधि निर्माण क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में हुई लिवाली के चलते मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक बुधवार को 249.78 अंक यानी 1.53 फीसदी चढ़कर 16,525.37 के स्तर पर बंद हुआ।
राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी दिन के कारोबार की समाप्ति पर 58.55 अंक यानी 1.20 फीसदी की मजबूती से 4,918.35 के स्तर पर देखा गया।
बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी आज तेजी देखने को मिली। मिडकैप सूचकांक जहां 74.62 अंक यानी 1.12 फीसदी बढ़कर 6,753.53 के स्तर पर बंद हुआ वहीं, स्मालकैप सूचकांक 27.01 अंक यानी 0.33 फीसदी की मजबूती से 8,237.09 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई में आज जिन कंपनियों के शेयरों के भाव चढ़े उनमें प्रमुख हैं:- अंबूजा सीमेंट, हिंडाल्को, टीसीएस, सन फर्मा। भेल, एल एंड टी, ओएनजीसी व सुजलान एनर्जी के शेयरों के भाव गिरे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications