सामुदायिक हिंसा नियंत्रण में: नकाकुला

नकाकुला ने यह बात दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो मबेकी से एक मुलाकात के बाद कही।
उन्होंने कहा, "मबेकी सरकार द्वारा गठित विशेष कार्यबल ने सबसे अधिक समुदायिक हिंसा वाले क्षेत्र एलेक्जेंड्रा शहर में हो रहे हमलों को नियंत्रण में कर लिया है।"
कुछ आंकड़े प्रस्तुत करते हुए नकाकुला ने कहा, "सामुदायिक हिंसा और लूटपात में लिप्त 1,384 लोगों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।"
दक्षिण अफ्रीका में लगातार हो रही हिंसा का राष्ट्रपति मबेकी के भाई मौलेटसी मबेकी ने आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने अपनी विश्चसनीयता खो दी है। उनका कहना है कि इतने लोगों के मारे जाने के बावजूद मबेकी ने एक बार भी शरणार्थियों के स्थल पर जाने की कोशिश नहीं की और वे बहुत ही कूटनीति तरीके से इस पूरे मामले को देख रहे हैं।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में भारी संख्या में जिम्बाब्वे से शरणार्थी आते हैं जिन्हें यहां स्थानीय लोगों की हिंसा का शिकार होना पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications