कर्नाटकः शुक्रवार को होगा शपथग्रहण समारोह

पार्टी के एक नेता ने कहा, "फिलहाल शपथग्रहण समारोह के लिए कोई समय तय नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि समारोह शुक्रवार सुबह आयोजित किया जाएगा।"
भाजपा को कुल 110 सीटें प्राप्त हुई हैं और सोमवार को पूरे दिन की जद्दोजहद के बाद पांच निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल हो गया। इससे विधानसभा में पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो गया है।
रविवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बुधवार को शपथग्रहण समारोह आयोजित करने की घोषणा हुई थी लेकिन विशेष तैयारी के लिए समारोह की तारीख दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई।
दक्षिण भारतीय राज्य में पार्टी पहली बार सत्ता में आई है और इस कारण शपथग्रहण समारोह विशेष तौर पर आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार बी. एस. येदियुरप्पा ने पांच समर्थकों के साथ राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications