वास्तविक जानकारी दे ईरान: आईएईए

संयुक्त राष्ट्र की इस परमाणु नियंत्रक संस्था ने कहा कि ईरान का यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम, व्यापक असर वाले विस्फोटकों का परीक्षण और प्रक्षेपास्त्र दागने वाला एक वाहन हमारे लिए गहरी चिंता का विषय बना हुआ है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है, "ईरान को अपने वक्तव्यों के समर्थन में प्रत्यक्ष सूचनाएं और प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे।"
संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि ईरान को यह सूचनाएं पहले ही उपलब्ध करा देनी चाहिए थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
ईरान ने 23 मई को अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में कुछ सूचनाएं उपलब्ध कराई, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन रोकने की लगातार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मांग को ठुकराता रहा है। इस समय उसके पास 3,500 सेंट्रीफ्यूज यूरेनियम है जिसे वह 6,000 सेंट्रीफ्यूज तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
ईरान ने पिछले 18 सालों से अपने परमाणु कार्यक्रम को आईएईए के निरीक्षकों की पहुंच से दूर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications