म्यांमार सरकार ने आंग सान सू की की नजरबंदी बढ़ाई (लीड)

यंगून, 27 मई (आईएएनएस)। म्यांमार की सैन्य सरकार ने विपक्षी नेता और लोकतंत्र की पैरोकार आंग सान सू की की नजरबंदी छह माह के लिए बढ़ा दी है।

इससे पूर्व, पुलिस ने सू की के 18 समर्थकों को उनकी नजरबंदी का विरोध करने पर गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि सू की को गत पांच वर्षो से लगातार नजरबंद रखा गया है। 1988 में देश लौटने के बाद वह अब तक 12 वर्ष नजरबंद रह कर काट चुकी हैं। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में नजरबंद रखा गया है।

इसके विपरीत म्यांमार कानून के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने व्यक्तियों को भी पांच वर्ष से अधिक कैद में नहीं रखा जा सकता।

सू की की नजरबंदी की मियाद में यह इजाफा उनके दल 'नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी' (एनएलडी) की जीत की 18वीं वर्षगांठ के दौरान किया गया है। 1990 में एनएलडी ने भारी मतों से आम चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन सैन्य सरकार उन नतीजों को नहीं मानती है।

गौरतलब है कि म्यांमार की सैन्य सरकार की इस ताजा कार्रवाई से पश्चिमी देशों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आने की संभावना है। म्यांमार सैन्य सरकार इससे पूर्व देश में आए नरगिस चक्रवात के कारण हुई व्यापक तबाही के बाद विदेशों, विशेषकर पश्चिमी देशों से मिलने वाली मदद को मना कर चुका है।

नरगिस चक्रवात के कारण देश में 1 लाख 33 हजार से अधिक लोग मारे गए थे अथवा लापता हैं। इसके अलावा 24 लाख अन्य लोग आपात सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+