अब राज का निशाना यूपी-बिहार के छात्र

राज ठाकरे ने पार्टी की एक रैली में कहा कि पुणे के शिक्षण संस्थानों में उत्तर भारत से हर वर्ष काफी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने आते हैं और भारी डोनेशन देकर दाखिला पा जाते हैं। ऐसे में यहां के उपयुक्त छात्रों को मौका नहीं मिल पा रहा क्योंकि वे इतना डोनेशन नहीं दे सकते।
ठाकरे ने कहा कि वह आने वाले एकेडमिक इयर में इन संस्थानों पर कड़ी नज़र रखेंगे और साथ ही अगर यूपी, बिहार के छात्रों के व्यवहार पर भी निगाह रखी जाएगी। अगर वे अन्य छात्र को परेशान करते हैं या उनहर फब्तियां कसते हैं तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
राज ठाकरे ने कहा कि वह उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों जैसे पंजाब या दिल्ली के लोगों की तुलना बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ नहीं करते क्योंकि इन क्षेत्रों के लोग भी बिहारियों और यूपी वालों से परेशान हैं।
इसके अलावा ठाकरे ने रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को भी लगे हाथों चेतावनी दे डाली कि अगर वह छट पूजा के बहाने यहां शक्ति प्रदर्शन का मंसूबा बना रहे हैं तो उन्हें ऐसा करने नहीं दिया जाएगा।
राज ने कहा कि वह पूजा के खिलाफ नहीं है लेकिन इस बहाने मुंबई में बिहारियों की संख्या बताने का काम नहीं होने दिया जाएगा। रैली के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा पहुंचने से पुलिस ने 20 एमएनएस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications