देश के व्यापारिक विश्वास में कमी: सीआईआई

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा कराए गए 69वें 'सीआईआई बिजनेस आउटलुक सर्वेक्षण' के मुताबिक अप्रैल से सितंबर 2008-09 के लिए बीसीआई निर्माण क्षेत्र की कंपनियों के लिए 61.4 और गैर निर्माण कंपनियों के लिए 60.5 अंक रही।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर आठ फीसदी के निकट रहेगी और निवेश भी सही ढंग से होगा।
देश में व्यापार की वर्तमान स्थिति को दर्शाने वाला 'द करंट सिचुएशन इंडेक्स' (सीएसआई) में पिछले छह महीनों की तुलना में इस वर्ष अप्रैल से सितंबर तक 2.9 अंकों की गिरावट देखी जबकि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में यह गिरावट 3.1 अंकों की रही।
भारतीय व्यापार जगत के भविष्य के बारे में अनुमान प्रकट करने वाला 'द एक्सपेक्टेशन इंडेक्स' (ईआई) ने भी 6.4 अंकों की गिरावट देखी।
सीआईआई ने बताया कि इस सर्वेक्षण के लिए जितने भी लोगों से संपर्क किया गया उन सभी की प्रमुख चिंता अर्थव्यवस्था की वैश्विक अस्थिरता थी। उनमें से 62 फीसदी ने माना कि इस अस्थिरता का असर उनकी कंपनी पर भी पड़ेगा।
सर्वेक्षण में भाग लेने वाले लोगों में से 33 फीसदी का मानना था कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों में कटौती की जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications