रिलायंस ने एमटीएन से बात शुरू की

Reliance MTN
लंदन, 26 मई: अनिल अंबानी की स्वामित्व वाली मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने दक्षिण अफ्रीकी मोबाइल फोन ऑपरेटर एमटीएन के साथ विलय से संबंधित सौदे के लिए बातचीत शुरू कर दी है।

पिछले सप्ताह भारती एयरटेल के साथ एमटीएन के विलय के लिए हो रही बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई थी। समाचार पत्र 'द संडे टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण सरीन ने इसी सप्ताह अपने शेयरधारकों को बताया था कि वह एमटीएन के लिए बोली नहीं लगाएंगे। अखबार ने हालांकि किसी सूत्र का उल्लेख नहीं किया है।

इससे पहले एमटीएन और भारती एयरटेल संयुक्त उद्यम की स्थापना के लिए किसी समझौते तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाए थे।

इस बीच समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीट जर्नल एशिया' ने इस मसले से संबंधित एक व्यक्ति के हवाले से कहा है कि हो सकता है कि रिलायंस कम्यूनिकेशंस और एमटीएन के बीच कोई सौदा न हो पाए, लेकिन एक संभावना यह बनती है कि दोनों कंपनियां संयुक्त उद्यम के लिए कोई ढांचा तैयार करने में सफल हो जाएं।

अखबार का कहना है कि एमटीएन एमिरेट्स टेलीकम्यूनिकेशंस जैसी अन्य दूसरी कंपनियों के साथ भी विलय के लिए बातचीत कर सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+