ताइवान की सत्ताधारी पार्टी प्रमुख शांति वार्ता के मुद्दे पर आए चीन
ताइपेई, 26 मई (आईएएनएस)। ताइवान के राष्ट्रपति मा तिंग-जीयोउ की शांति योजना को लेकर चीन के दौरे पर आए ताइवान के सत्तारुढ़ दल के प्रमुख चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ से बातचीत करेंगे।
चाइनिज नेशनलिस्ट पार्टी (केएमटी) के अध्यक्ष वू पोह-सीयुंग के नेतृत्व में 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति जिंताओ के आमंत्रण पर चीन आया है।
एक बड़े नीतिगत परिवर्तन के तहत ताइवान के नए राष्ट्रपति मा ने चीन के साथ शांति की इच्छा जताई है और आग्रह किया है कि बातचीत को फिर से शुरू किया जाए। उल्लेखनीय है कि ऐसी बातचीत 1993 में शुरू हुई थी पर चीन ने 1995 में इस बातचीत पर रोक लगा दी थी।
दौरे के दौरान चीनी पर्यटकों को ताइवान में अनुमति और चार्टर विमानों सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वू ने ताइपेई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में आशा व्यक्त की थी कि इस दौरे से द्विपक्षीय संबंध और भी बेहतर होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications