भारत-पोलैंड व्यापार में नया कदम

पोलैंड के 2004 में यूरोपीय संघ का सदस्य बन जाने के बाद से भारत और पोलैंड के व्यापार में कई गुना वृद्धि हुई है।
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस, विप्रो, जेन सार और वीडियोकान द्वारा अधिग्रहीत थामसन समूह आदि अनेक कंपनियां पोलैंड में अपना कारोबार शुरू कर चुकी हैं।
भारत और पोलैंड की बढ़ती व्यापारिक नजदीकी को देखते हुए वहां भारतीय संघ के अध्यक्ष जे.जे. सिंह ने आईपीसीसीआई की स्थापना की है। यहां अब तक 55 कंपनियों का पंजीकरण किया जा चुका है।
सिंह कहते हैं, "इस संस्था के गठन का मुख्य उद्देश्य है दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देना। यह संगठन दोनों देशों के बीच व्यापार के दौरान आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए एक जिम्मेदार संस्था की तरह काम करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications