इजरायल में धरा ईरानी जासूस

इस व्यक्ति को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था और कल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
रिपोर्टों के अनुसार यह व्यक्ति इजरायली सुरक्षा व्यवस्थाओं की गुप्त जानकारियां ईरानी खुफिया एजेंसियों को उपलब्ध कराता था।
यद्यपि उसके वकील ने इन आरोपों से इंकार किया था।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जांच के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह सन 2006 में तुर्की की यात्रा के दौरान वहां स्थित ईरानी वाणिज्यिक दूतावास गया था। इसके बाद ही वह ईरानी खुफिया एजेंसियों के साथ सहयोग के लिए तैयार हुआ।
वाई-नेट न्यूज के अनुसार ईरानी खुफिया एजेंसियां जासूसी के लिए ईरानी मूल के इजरायलियों की भर्ती करने का प्रयास कर रही हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायल ईरान को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मानता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications