डा. तलवार से अवैध संबंध नहीं: अनीता दुर्रानी

डा. अनीता ने आरुषि हत्याकांड को एक बेहद दु:खद घटना बताते हुए कहा है कि वह उनकी बेटी की तरह थी, तथा डा. राजेश तलवार से उनके पिछले 15 वर्षों से पारिवारिक रिश्ते रहे हैं तथा इन्हें अवैध संबंध का नाम देना बिल्कुल गलत है।
डा. अनीता दुर्रानी द्वारा यह बात कहे जाते समय उनके पति डा. सुधीर दुर्रानी भी उपस्थित थे, तथा उन्होंने भी उनका समर्थन करते हुए अवैध संबंधों के बारे में कही जा रही बातों को बिल्कुल गलत बताया।
आरुषि की हत्या के दिन उनकी गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर डा. अनीता दुर्रानी ने बताया कि वे उस दिन बाहर थीं तथा देर से घर लौटी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उस दिन सायं लगभग 5-6 बजे उनकी डा. नूपुर तलवार से फोन पर बात हुई थी, हालांकि डा. राजेश से कोई बात होने से उन्होंने इंकार किया।


Click it and Unblock the Notifications