जेटली का करिश्मा दक्षिण में भी बरकरार रहा

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के चुनाव प्रभारी अरुण जेटली पार्टी के लिए एक बार फिर 'लकी' साबित हुए हैं। बतौर प्रभारी महासचिव जेटली को जिस किसी भी चुनावी राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसमें उन्होंने पार्टी को शानदार सफलता दिलाई है। कर्नाटक में भी उनके करिश्मे का सिलसिला जारी रहा।

उनके कुशल चुनावी प्रबंधन के कारण ही दक्षिण के राज्य कर्नाटक में पार्टी स्पष्ट बहुमत के करीब पहुंची है। जेटली ने इससे पहले, मध्यप्रदेश, बिहार, पंजाब और गुजरात की चुनावी कमान संभाल कर भाजपा को सत्ता की दहलीज तक पहुंचाई है। इन चुनावों में पार्टी को मिली जीत के कारण जेटली को पार्टी का लकी महासचिव कहा जाने लगा।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी आज जेटली की तारीफ में कसीदे गढ़े। पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कर्नाटक की जीत के लिए पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं व कार्यकर्ताओं को तो बधाई दी ही साथ ही उन्होंने जेटली के कुशल चुनावी प्रबंधन को भी जीत का बड़ा कारण माना।

जेटली को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, "वह बधाई के पात्र हैं। उनके कुशल चुनावी प्रबंधन के फलस्वरूप भी पार्टी को कर्नाटक में शानदार सफलता मिली है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+