लंदन में शोभा की तस्वीरों की प्रदर्शनी ने बटोरी प्रशंसा

लंदन, 25 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के श्रीराम भारतीय कला केंद्र की निदेशक शोभा दीपक सिंह द्वारा खींची गई तस्वीरों की प्रदर्शनी ने लंदनवासियों से भारी प्रशंसा बटोरी।

लंदन, 25 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के श्रीराम भारतीय कला केंद्र की निदेशक शोभा दीपक सिंह द्वारा खींची गई तस्वीरों की प्रदर्शनी ने लंदनवासियों से भारी प्रशंसा बटोरी।

शोभा द्वारा ली गई तस्वीरों की प्रदर्शनी लंदन में नेहरु सेंटर ऑफ इंडियन आर्ट में लगी है जिसे प्रशंसकों से सराहना मिल रही है। शोभा द्वारा ली गई सभी तस्वीरें गैर-डिजिटल एसएलआर कैमरे से ली गईं हैं।

शोभा सिंह ने आईएएनएस से एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "मैंने देखा कि प्रोफेशनल फोटोग्राफर कई बार नाटकों के कुछ महत्वपूर्ण क्षणों को कैमरे में कैद करने में चूक जाते है, इसलिए मैंने फोटोग्राफी की शुरुआत की ।"

बिरजू महाराज से कथक की शिक्षा ले चुकीं शोभा ने बताया, "कला मेरे खून में है। मेरे मां-बाप और मेरे पति ने हमेशा मेरे कामों को प्रोत्साहित किया है।"

गौरतलब है कि कला कायरें के लिए शोभा को 1999 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+