चीन में भूकंप के ताजा झटकों में एक की मौत (लीड)
चेंगदु (चीन), 25 मई (आईएएनएस)। चीन के दक्षिण-पश्चिम प्रांत सिचुआन में रविवार को आए भूकंप के ताजा झटकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 25 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।
आपदा राहत कार्यालय के अनुसार गुआंगयुआन शहर में एक मकान के ढहने से लोग घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 12 मई को सिचुआन में आए भूकंप के बाद आए अनेक झटकों में यह सबसे तीव्र भूकंपन था।
सूचना के अनुसार रविवार का भूकंप करीब एक मिनट तक रहा जिस दौरान चेंगदु शहर की अनेक बहुमंजिला इमारतें हिल उठी थीं। कुछ मकानों के गिरने और भूस्खलन के अतिरिक्त व्यापक नुकसान की सूचना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि 12 मई को सिचुआन में आए भूकंप में अब तक मरने वालों की संख्या 60 हजार से ऊपर पहुंच चुकी है। इसके अतिरिक्त 3 लाख 60 हजार लोग घायल हैं और 24 हजार अन्य लापता हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 8.0 मापी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications