कर्नाटक चुनाव में प्रमुख विजेता और पराजित प्रत्याशी
बंगलौर, 25 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के आज घोषित नतीजों में से प्रमुख विजेताओं और पराजित उम्मीदवारों की सूची :
विजेता:
शिकारीपुरा से : भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी बी. एस. येदियुरप्पा
चित्तापुर (एससी) : राज्य कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे
रामनगर : पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल-सेक्युलर के प्रत्याशी एच.डी. कुमारास्वामी
होलेनरसीपुरा : कुमारास्वामी के जयेष्ठ भाई एच.डी. रेवन्ना
बेल्लारी शहर : भाजपा प्रत्याशी और खदान उद्यमी जी. सोमशेखर रेड्डी
शिग्गांव : पूर्व मुख्यमंत्री एस.आर. बोम्मई के पुत्र, भाजपा प्रत्याशी बसवराज बोम्मई
पराजित :
जेवारगी : पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री धर्म सिंह
हलियल : पूर्व कांग्रेसी मंत्री आर.वी. देशपांडे
श्रीरंगपत्तानम : फिल्म अभिनेता एवं केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री एम.एच. अम्बरीश
गडग : पूर्व कांग्रेसी मंत्री एच.के. पाटिल
शिकारीपुरा : पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य समाजवादी पार्टी प्रमुख एस. बंगारप्पा
सोराबा : बंगारप्पा के सुपुत्र, कुमार बंगारप्पा और मधु बंगारप्पा
होमनाबाद : जनता दल-सेक्युलर राज्य प्रमुख मीराजुद्दीन पटेल
रामनगर : पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े की सुपुत्री, ममता निचानी
चमाराजनगर : कन्नड़ चालुवलिगरु पार्टी प्रमुख, वटल नागराज
चामराजपेट : कांग्रेस नेता एस.एम. कृष्णा के करीबी, आर.वी. देवराज
हरपनहल्ली : चुनाव पूर्व जनता दल-सेक्युलर छोड़ने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, एम.पी. प्रकाश
विजयनगर : वरिष्ठ वकील और राज्य महिला परिषद की पूर्व प्रमुख, भाजपा की प्रमिला नेसारगी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications