मिजोरम में चूहों के कारण अकाल जैसी स्थिति
आइजोल, 25 मई (आईएएनएस)। मिजोरम में बांसों में फूल आने और चूहों की संख्या में भारी वृद्धि से अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लगभग पांच लाख लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
आइजोल, 25 मई (आईएएनएस)। मिजोरम में बांसों में फूल आने और चूहों की संख्या में भारी वृद्धि से अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लगभग पांच लाख लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री आर. लालथांगलियाना ने कहा, "राज्य में अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है हालांकि अभी तक किसी की मृत्यु का समाचार नहीं मिला है।"
गौरतलब है कि 48-50 साल के बाद बांस में फूल आए हैं। इन फूलों में एक विशेष प्रकार का प्रोटीन पाया जाता है जिसे खाकर चूहों की संख्या में तेजी से वृद्धि होती है।
आर. लालथांगलियाना ने एक विशेष भेंटवार्ता में आईएएनएस को बताया, "चूहों की संख्या में बढ़ोतरी होने से राज्य की फसलें बरबाद हो गई है। किसानों में भुखमरी न फैले इसलिए राज्य सरकार ने किसानों के लिए मुफ्त धान बंटवाया है।"
उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में चूहों की फौज ने लगभग 80 फीसदी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने सातों पूर्वोतर राज्यों के लिए 38 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। इसमें मिजोरम को सबसे अधिक 19.83 करोड़ की राशि मिली।
गौरतलब है कि इससे पहले 1959 में आए अकाल में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications