कर्नाटक विधानसभा चुनाव : मतगणना प्रारंभ

बंगलौर, 25 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना का काम आज प्रारंभ हो गया है। यह मतगणना राज्य भर के 48 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि आरंभिक रुझान सुबह 10.30 बजे तक आने लगेंगे और वास्तविक परिणामों की घोषणा शाम 3 बजे तक कर दी जाएगी।

इन चुनावों के परिणाम इंटरनेट पर भी साथ-साथ जारी करने के लिए नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर द्वारा जारी एक नए साफ्टवेयर का प्रयोग किया जाएगा।

राज्य में तीन चरणों में हुए इन चुनावों में कुल 65 फीसदी यानि 4.2 करोड़ लोगों ने मतदान किया था। इन चुनावों में विधानसभा की 224 सीटों के लिए 2,241 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इन प्रत्याशियों में 108 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

कांग्रेस इन चुनावों में 222 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी 224 और जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) 219 तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 217 सीटों पर भागीदारी कर रही है।

चुनावों में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा उनमें भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार येदियुरप्पा सहित राज्य कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खार्गे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी शामिल हैं।

सन 2004 में यहां हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 65 सीटें मिलीं थीं जबकि भाजपा 79 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी। जेडी-एस को 58 सीटों पर जीत मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+