बगलिहार परियोजना स्थल का निरीक्षण चाहता है पाक

इस्लामाबाद, 25 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने स्थायी सिधु आयोग (पीआईसी) की लाहौर में होने वाली बैठक के दौरान बगलिहार परियोजना स्थल के निरीक्षण का मुद्दा उठाने का निर्णय लिया है।

इस्लामाबाद, 25 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने स्थायी सिधु आयोग (पीआईसी) की लाहौर में होने वाली बैठक के दौरान बगलिहार परियोजना स्थल के निरीक्षण का मुद्दा उठाने का निर्णय लिया है।

पीआईसी के एक पाकिस्तानी अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "बैठक में हम बगलिहार जल परियोजना स्थल के निरीक्षण का मुद्दा उठाएंगे और हमें आशा है कि भारत इस संबंध में मंजूरी दे देगा।"

गौरतलब है कि विश्व बैंक के सहयोग से वर्ष 1960 में दोनों देशों के बीच जल संधि हुई थी, जिसके बाद पीआईसी का गठन किया गया था। आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 11 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल 30 मई को लाहौर पहुंचेगा।

वार्षिक बैठक में दोनों देश जल संबंधी मसलों की समीक्षा करते हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक 31 मई की सुबह से शुरू होगी और तीन जून तक चलेगी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आयुक्त अरांगा नाथन करेंगे और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जल आयुक्त सइद जमात अली शाह करेंगे।

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि बैठक के एजेंडा में परियोजना स्थल का निरीक्षण शामिल नहीं है लेकिन वे इस मुद्दे पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करेंगे।

बगलिहार पनबिजली व जल संरक्षण परियोजना का निर्माण चिनाब नदी पर हो रहा है। पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा, "विश्व बैंक द्वारा पिछले साल नियुक्त निष्पक्ष विशेषज्ञ के निर्णय के अनुसार बगलिहार परियोजना में कार्य हो रहे हैं या नहीं इसी को लेकर हम परियोजना स्थल का निरीक्षण करना चाहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+