कांगो का विपक्षी नेता बेल्जियम में गिरफ्तार

ब्रसेल्स/दि हेग, 25 मई (आईएएनएस)। बेल्जियम का उपनिवेश रहे कांगो के पूर्व उपराष्ट्रपति और विपक्षी नेता ज्यां-पियरे बेम्बा को रविवार को ब्रसेल्स के निकट गिरफ्तार कर लिया गया। बेम्बा पर सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में अनेक अपराध करने के आरोप हैं।

बेम्बा की गिरफ्तारी के बाद बेल्जियम और कांगो के संबंधों में कडुवाहट आ गई है।

दि हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) के अनुसार बेम्बा पर पड़ोसी देश सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में 2002 और 2003 के दौरान नागरिकों पर हमला, बलात्कार और अन्य अपराधों के आरोप हैं। आईसीसी के अनुसार बेम्बा कांगों में भी ऐसे अपराध को अंजाम दे चुके हैं।

अभियोक्ता मोरेनो-ओकांपो ने कहा, "बेम्बा की गिरफ्तारी उन सब के लिए एक चेतावनी है जो यौन अपराधों को अंजाम देते हैं।"

उन्होंने कहा कि सैकड़ों बलात्कार के अपराध की कोई माफी नहीं हो सकती। छोटी बच्चियों के मां-बाप के सामने उनके बलात्कार करने वालों पर कोई रहम नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनके पास बेम्बा के अपराधों के सबूत हैं।

बेम्बा की गिरफ्तारी के बाद कांगो ने विरोध जताते हुए बेल्जियम स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को बंद कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि कांगो अभी भी खुद को अपने पूर्व शासक बेल्जियम से पूरी तरह आजाद करने की प्रक्रिया में है। उसने चीन के साथ अनेक संधियां भी की हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+