कोलंबियाई विद्रोहियों ने रखा बंधकों को रिहा करने का प्रस्ताव (लीड)
बोगोटा, 25 मई (आईएएनएस)। कोलंबिया के राष्ट्रपति अल्वारो उरीबो ने कहा है कि रेवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेस आफ कोलंबिया (एफएआरसी) ने अपने नेता की मृत्यु के बाद राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार इंग्रिड बेटनकोर्ट को रिहा करने का प्रस्ताव रखा है।
उरीबो ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार को देश के सबसे बड़े वामपंथी विद्रोही गुट के कुछ नेताओं से इस बात की सूचना मिली है कि वे बंधकों को रिहा करना चाहते हैं।
इसके एक दिन पहले देश के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसे इस बात की पक्की जानकारी मिली है कि एफएआरसी का संस्थापक और सर्वोच्च नेता मैनुअल मेरुलैंडा 'श्योरशॉट' की मौत दिल के दौरे से हो चुकी है।
रविवार को समाचार एजेंसी ईएफई ने सेमाना पत्रिका के हवाले से बताया है कि मेरुलैंडा की मौत 26 मार्च को दिल के दौरे से हो गई। रक्षा मंत्री जान मैनुअल सेंटोस के हवाले से पत्रिका ने यह बात कही है।
रक्षामंत्री ने पत्रिका को बताया कि वामपंथी गुरिल्ला नेता की मौत का समाचार विद्रोही संगठन के ही विश्वस्त सूत्र से मिली।
फ्रांस और कोलंबिया दोनों देशों की नागरिकता रखने वाली बेटेनकोर्ट को राष्टपति पद के लिए चुनाव प्रचार करते समय 2002 में एफएआरसी ने अगवा कर लिया था। वह तब से ही विद्रोहियों की कैद में हैं।
एफएआरसी की स्थापना 1964 में की गई थी, देश पर अपना नियंत्रण स्थापित करने के लिए वह पिछले चार दशकों से सरकारी सेनाओं से संघर्ष कर रहा है।
पिछले कुछ महीनों से विद्रोही गुट को कई बड़े झटकों का सामना करना पड़ा है। एफएआरसी के दूसरे नंबर के नेता राउल रेयाज की मौत मार्च में इक्वोडोर में कोलंबिया की सरकारी सेना द्वारा किए गए हमले में हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications