बढ़ सकती है सोने की कीमतें

न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज के कामेक्स डिवीजन में सप्ताहांत सोने का जून वायदा 7.50 डालर यानी 0.8 फीसदी चढ़कर 925.80 डालर प्रति औंस बंद हुआ। पिछेल सप्ताह की समान अवधि के दौरान समान अवधि का सोना वायदा 899.90 डालर प्रति औंस बंद हुआ था। सप्ताह के कुल 5 कारोबारी दिवस के दौरान समान अवधि के सोना वायदा को 2.9 फीसदी का फायदा हुआ।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका में सप्ताहांत जारी कमजोर होम सेल्स आंकड़ों के मद्देनजर डालर बास्केट की अन्य मुद्राओं की तुलना में कमजोर हुआ।
नाइमेक्स में सप्ताहांत तेल का जुलाई वायदा 1.38 डालर चढ़कर 132.19 डालर प्रति बैरल बंद हुआ। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार अल्पावधि में सोना में 880 से 940 डालर प्रति औंस के बीच कारोबार देखा जा सकता है। इससे पहले सप्ताह के दौरान ही गुरुवार को आईसीईव नाइमेक्स दोनों में तेल 135 डालर प्रति बैरल के ऊपर चला गया था।
तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार अल्पावधि में सोना में 880 से 940 डालर प्रति औंस के बीच कारोबार देखा जा सकता है। निवेशक अमेरिका में अगले सप्ताह जारी होने वाले विभिन्न आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे। 'अमेरिकी मेमोरियल डे' की वजह से सोमवार को कामेक्स में कारोबार नहीं होगा।
वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों के बावजूद घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना व चांदी गिरकर बंद हुए। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सप्ताहांत सोने का जून वायदा 16 रुपये गिरकर 12,734 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुआ। चांदी का जुलाई वायदा भी 44 रुपये टूटकर 25,223 रुपये प्रति किलो बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications