कोलंबिया में विद्रोही कमांडर की मृत्यु
बोगोटा, 25 मई (आईएएनएस)। कोलंबिया के रक्षा मंत्री जुआन मैनुअल सैंतोस ने बताया कि वामपंथी छापामार दल के संस्थापक और शीर्ष नेता मैनुअल मारुलांडा की 26 मार्च को हृदयाघात होने से मृत्यु हो गई।
समाचार एजेंसी ईएफई ने मंत्री के हवाले से बताया कि रिवोल्युशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया (एफएआरसी) के संस्थापक की मौत 26 मार्च को संभवत: दिल का दौरा पड़ने से हुई।
उन्होंने बताया कि मारुलांडा की मृत्यु की सूचना उनके विद्रोही समूह के सदस्यों ने ही दी थी। हालांकि उन्होंने इसकी पुष्टि से इंकार किया है और कहा कि जांच की प्रक्रिया चल रही है।
लातिन अमेरिका की विद्रोही सेना में एफएआरसी प्रमुख है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने इस दल को प्रमुख आतंवादी संगठन की सूची में शामिल कर रखा है।
गौरतलब है कि एफएआरसी संगठन की स्थापना 1964 में हुई थी। ऐसा माना जाता है कि इस दल में 8,000 से 17,000 विद्रोही शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications