उत्तर प्रदेश में 2,962 अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ, 25 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक राज्यव्यापी अभियान में आज एक साथ 2,962 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 1438 वांछित, 1489 गैरजमानती और 25 इनामी अभियुक्त हैं।
पुलिस महानिदेशक के प्रवक्ता ने बताया कि वरीय पुलिस महानिदेशक बृजलाल के निर्देश पर पूरे प्रदेश में शनिवार आधी रात के बाद 6,635 वांछित अभियुक्तों के लिए 6,931 स्थानों पर छापा मारा गया। इस अभियान में कुल 2,962 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 66 तमंचे, 137 कारतूस, 12 देशी हथगोले, 33 चाकू, एक हथियार बनाने का कारखाना, 5 देशी बंदूक, 5 एसबीबीएल गन और एक डीबीबीएल गन बरामद किए गए।
इसके अलावा इन अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 2,177 लीटर शराब, 9.600 किलो गांजा, 7 किलो अफीम डोडा, 3,520 किलो चरस, 7 शराब के भट्ठी, 500 लीटर टंचिर, एक ट्रक, 16 मोटरसाइकिलें, 9 मोबाइल फोन और 21,309 रुपये नकद बरामद किए।
प्रवक्ता के मुताबिक गिरफ्तार इनामी अभियुक्तों में सुल्तानपुर जिले के इरफान, बदांयू का हरवंश, फैजाबाद के राम झ्बालक और रामनारायण प्रमुख हैं। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications