अकाली दल ने अमृतसर विधानसभा सीट जीती (लीड)

अमृतसर, 25 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अमृतसर विधानसभा सीट के लिए गत सप्ताह हुए उपचुनाव के आज घोषित नतीजे में सत्तारूढ़ अकाली दल की जीत हुई है।

अकाली दल प्रत्याशी इंदरबीर सिंह बोलारिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नवदीप सिंह गोल्डी को 22 हजार 223 मतों से हराया। उल्लेखनीय है कि बोलारिया के पिता रमिंदर सिंह बोलारिया की फरवरी 2007 में मृत्यु के बाद से यह सीट खाली हुई थी।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उपचुनाव के नतीजे का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "यह नतीजा बादल सरकार के कुशल शासन का परिणाम है। यह नतीजा अकाली दल-भाजपा गठबंधन द्वारा पंजाब को विकास की राह पर ले जाने के लिए मिला जनादेश भी है और यह कांग्रेस और उसके नेताओं की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ भी आया है।"

उन्होंने कहा कि फरवरी 2007 की अपेक्षा इस सीट पर अकाली-भाजपा वोट बैंक में व्यापक वृद्धि भी हुई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी अमृतसर की जनता को अकाली दल को भारी मतों से विजयी बनाने पर धन्यवाद दिया है।

इस अवसर पर उन्होंने चुनाव आयोग (ईसी) की भूमिका की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चुनाव में ईसी की भूमिका से चुनाव की निष्पक्षता के प्रति विपक्षियों के मिथ्या प्रचार को भी जवाब मिल गया है।

उल्लेखनीय है कि ईसी ने निर्वाचन क्षेत्र के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल बुलाए थे। इसके अतिरिक्त उसने बादल को चुनाव प्रचार के दौरान राज्य सरकार के हैलीकॉप्टर का अनुचित इस्तेमाल करने के लिए 19 लाख रुपये का बिल भी चुकाने को कहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+