कपड़ा उद्योग में सुधार हों: एसोचैम

व्यापारिक संगठन एसोचैम द्वारा किए गए एक अध्ययन 'इंडियन टैक्सटाइल: वेविंग ए ग्लोबल स्पिन' में सुझाव दिया गया है कि अगर सुझावों पर अमल किया गया तो सन 2010 तक इस क्षेत्र की विकास दर बढ़कर 22 फीसदी तक पहुंच सकती है।
अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि विभिन्न गतिरोधों के कारण इस क्षेत्र के निवेश में कमी आ सकती है और 2010 तक यह 55 अरब डालर से कम होकर 16 अरब डालर तक भी आ सकता है। इस दौरान विकास दर भी घटकर 6 फीसदी तक आ सकती है।
एसोचैम के अध्यक्ष वेणुगोपाल एन. धूत ने कहा, "सरकार को शुल्क दरों को नियोजित करना चाहिए ताकि कपड़ा क्षेत्र के निर्माता कोषों का समुचित उपयोग कर सकें। "
धूत ने कहा, "पीटीए (प्यूरीफाइड टेरेफाथालिक एसिड) पर लगने वाले 7.5 फीसदी के सीमा शुल्क को हटा लिया जाना चाहिए और कपड़े पर लगने वाले 4 फीसदी के अन्य सीमा शुल्क को निर्यातकों को वापस दिया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications