हृदय रोगियों के लिए 'ड्रग-कोटेड स्टेंट' लाभदायक
न्यूयार्क, 25 मई (आईएएनएस)। जिन हृदय रोगियों की अवरूद्ध रक्त वाहिकाओं के इलाज में 'ड्रग कोटेड स्टेंट' का प्रयोग किया जाता है भविष्य में उनका स्वास्थ्य औरों की अपेक्षा बेहतर रहता है।
यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।
पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि ड्रग कोटेड स्टेंट पद्धति का इस्तेमाल करने वाले हृदय रोगियों को दूसरे हृदय की बीमारियों से जूझ रहे लोगों की अपेक्षा कम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके दोबारा हृदयाघात होने या मृत्यु की संभावना भी कम हो जाती है।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान 72,000 ड्रग्स कोटेड स्टेंट प्रणाली का इस्तेमाल करने वाले हृदय रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्होंने पाया कि जिन हृदय के मरीजों ने एक साल से अधिक समय तक स्टेंट प्रणाली का इस्तेमाल किया था वे अधिक स्वस्थ मिले और उनमें मृत्यु की संभावनाएं काफी कम हो गई थीं।
शोधकर्ता पीटर डब्ल्यू ग्रोइनवेल्ड ने बताया, "ड्रग्स कोटेड स्टेंट पद्धति न सिर्फ हृदय की धमनियों को अवरुद्ध होने से बचाती है बल्कि वे भविष्य में भी इसकी संभावनाओं को रोकती हैं।"
उन्होंने कहा, "इस प्रणाली के माध्यम से मनुष्यों के छिपे हुए रोगों की जांच भी की जा सकती है, जिससे मनुष्य के जीवन को समय रहते बचाया जा सकता है।"
इन तथ्यों का खुलासा जर्नल 'कार्डियोलॉजी' में प्रकाशित हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications