गर्मी की छुट्टियों में निखारें बच्चों की प्रतिभा
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को यूं ही बर्बाद नहीं होने देना चाहिए बल्कि इसका उपयोग उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए किया जाना चाहिए। उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए इन दिनों कई स्थानों पर कक्षाएं चलाई जाती हैं। इस दौरान उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियों से भी अवगत कराया जा सकता है।

इन कक्षाओं में भाग लेकर बच्चे कैलिग्राफी, ग्लास पेंटिंग, थिएटर, क्ले मॉडलिंग, पॉटरी, फोटोग्राफी, कूकिंग, बुक मेकिंग, कठपुतली नाच जैसी नई बातें सीख सकते हैं।
दो बच्चों की मां कपिला वत्स पेशे से अधिवक्ता हैं। गर्मी की छुट्टियां होते ही उनका ध्यान दक्षिणी दिल्ली के सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र माने जाने वाले 'इंडिया हैबिटेट सेंटर' (आईएचसी) पर टिक जाती है। वह हर साल बच्चों के लिए यहां चलाए जाने वाले कार्यक्रमों का पता लगाती हैं और अपने बच्चों को उनसे जोड़ने की कोशिश करती हैं।
हर उम्र के बच्चों के लिए यहां 10 मई से 29 जून तक कई ऐसे कोर्स कराए जाते हैं। दो दिन से लेकर दो हफ्तों तक भी बच्चे इनसे जुड़ सकते हैं। इनके लिए बहुत कम शुल्क लिए जाते हैं। कई जगह ये निशुल्क भी होते हैं।
बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए माता-पिता चाहें तो आईएचसी के अलावा उन्हें नेशनल म्यूजियम, बाल भवन, विज्ञान भवन, नेहरू तारामंडल, डॉल्स म्यूजियम, चिड़िया घर सहित विभिन्न पुस्तकालयों व ऐतिहासिक स्थलों में भी ले जा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications