येदियुरप्पा : संघ के स्वयंसेवक से मुख्यमंत्री तक का सफर

बंगलौर, 25 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के नायक मुख्यमंत्री पद के दावेदार बी. एस. येदियुरप्पा ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत 23 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता के रूप में की थी।

बंगलौर, 25 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के नायक मुख्यमंत्री पद के दावेदार बी. एस. येदियुरप्पा ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत 23 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता के रूप में की थी।

मंदिरों, देव स्थानों और ज्योतिषिय भविष्यवाणियों में यकीन रखने वाले येदियुरप्पा नवंबर 2007 में राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे थे लेकिन जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) द्वारा एक सप्ताह के भीतर ही समर्थन वापस ले लेने से उनकी सरकार गिर गई थी।

येदियुरप्पा का जन्म बंगलौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित मांड्या जिले में 27 फरवरी 1943 को हुआ था। उन्होंने शिमोगा जिले के शिकारीपुरा को अपनी राजनैतिक कर्मभूमि बनाने का निश्चय किया और सन 1972 में शिकारीपुरा ताल्लुका के जनसंघ अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।

उन्होंने भूमिहीन कृषकों और बंधुआ मजदूरों के हक की आवाज उठा कर शीघ्र ही अपनी पहचान स्थापित कर ली। सन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौरान वे थोड़े समय के लिए जेल भी गए।

सन 1983 में वह शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर पहली बार कर्नाटक विधानसभा पहुंचे। सन 1992 में उन्हें भाजपा का राज्य सचिव बनाया गया। वे दो बार पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे।

कन्नड़ भाषा के प्रखर वक्ता येदियुरप्पा की सन 2004 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को 79 सीटें दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया है कि 2004 के चुनावों में उन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में प्रस्तुत न किए जाने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का विचार बनाया था लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वे दोबारा ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे।

येदियुरप्पा के लंबे राजनैतिक जीवन का अधिकांश हिस्सा बेदाग रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+