कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार : जावडेकर (लीड)

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के मिल रहे रूझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि वह राज्य में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है भले ही उसे पूर्ण बहुमत न मिले। उधर, कांग्रेस का कहना है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कारण उसे राज्य में नुकसान उठाना पड़ा है।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने यहां कहा, "एक बात साफ है, हम इकलौते सबसे बड़े दल के रूप में उभर रहे हैं। हमारी स्थिति में पिछली बार की अपेक्षा सुधार हो रहा है।"

यह पूछे जाने पर की बिना बहुमत के भाजपा सरकार कैसे बनाएगी। उन्होंने कहा, "हमारे लिए कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) के अलावा भी कई लोग हैं जो हमारा समर्थन करेंगे।"

उधर, कांग्रेस ने आज स्वीकार किया कि बसपा ने कर्नाटक में उसके वोट बैंक में सेंध लगाई है लेकिन उसने यह भी कहा कि इसका असर अन्य पार्टियों पर भी पड़ेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा, "बसपा हमारे वोट बैंक को प्रभावित कर सकती है। इससे हमारे सत्ता में आने की संभावनाओं पर असर पड़ेगा।"

नटराजन ने कहा कि कर्नाटक में पारंपरिक रूप से दलित हमेशा कांग्रेस के साथ रहे हैं। गौरतलब है कि बसपा राज्य में 100 विधानसभा सीटों पर मुकाबले में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+