भजनलाल आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में विजयी

चंडीगढ़, 25 मई (आईएएनएस)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने रविवार को आदमपुर विधानसभा सीट पर फिर जीत हासिल कर ली, लेकिन उनकी पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) को दो अन्य सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा है।

पिछले हफ्ते राज्य में हुए तीन विधानसभा चुनावों में दो इंदरी और गोहाना पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।

हिसार जिले में स्थित आदमपुर विधानसभा सीट से भजनलाल की यह लगातार 10वीं विजय है। लेकिन पिछली बार की तुलना में उनकी विजय का अंतर काफी कम हुआ है।

इस बार भजनलाल अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी रंजीत सिंह से केवल 26,000 वोटों से जीतने में सफल हुए हैं। जबकि फरवरी 2005 में हुए विधानसभा चुनावों में वह 71,000 वोटों से विजयी हुए थे।

इस साल मार्च में उनको उनके दो समर्थक विधायकों धरमपाल मलिक (गोहाना विधानसभा क्षेत्र)और राकेश कम्बोज (इंदरी विधानसभा क्षेत्र) के साथ विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

इंदरी विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस के भीमसेन मेहता और गोहाना सीट से उनकी ही पार्टी के जगबीर सिंह मलिक विजयी रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+