शिरडी के विकास में जुटा 'साईं बाबा ट्रस्ट'

शिरडी (महाराष्ट्र), 25 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के शिरडी शहर में 20वीं शताब्दी के महान संत साईं बाबा के नाम पर स्थापित 'श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट' शहर में कई विकास कार्यक्रमों को शुरू करने जा रहा है।

शिरडी (महाराष्ट्र), 25 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के शिरडी शहर में 20वीं शताब्दी के महान संत साईं बाबा के नाम पर स्थापित 'श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट' शहर में कई विकास कार्यक्रमों को शुरू करने जा रहा है।

'श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट' के अध्यक्ष जयंत सासने ने आईएएनएस से कहा, "हम शिरडी को एक नया रूप देना चाहते हैं। साईं बाबा के सेवा भाव को हर कोई जानता है।" गौरतलब है कि शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर देश का लोकप्रिय धार्मिक स्थल माना जाता है। यहां औसतन प्रतिदिन 50 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मुंबई से 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिरडी में छुट्टी के दिनों þद्धालुओं की भीड़ और भी बढ़ जाती है। ट्रस्ट पूरे शहर की मौजूदा स्थिति को बदलना चाहती है। जयंत ने कहा, "शहर में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ट्रस्ट ने 40 करोड़ की लागत से 205 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण किया है। अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।"

यहां गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को सरकार के जीवन दायनी योजना के तहत इलाज किया जाता है। ऊर्जा के क्षेत्र में भी ट्रस्ट काम कर रहा है।

ट्रस्ट के जनसंपर्क अधिकारी मोहन यादव ने आईएएनएस से कहा, "ट्रस्ट नई सड़कों के निर्माण को लेकर परियोजना तैयार कर रही है। हम शिरडी को बदलना चाहते हैं। सड़क परियोजना में हम 125 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।"

'श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट' ने सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किया है। समझौते के अनुसार शिरडी के 25 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष जयंत ने कहा कि हाल ही में चेन्नई के एक श्रद्धालु के. वी. रमानी ने शिरडी में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था के लिए एक अरब रुपये दान में दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+