म्यांमार ने अंतर्राष्ट्रीय सहायता का स्वागत किया (लीड-1)

यंगून, 25 मई (आईएएनएस)। तूफान के बाद भारी तबाही का सामना कर रहे म्यांमार ने यहां एक राहत सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय सहायता का स्वागत किया।

प्रधामंत्री जर्नल थिएन सिएन ने कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय राहत के लिए सभी देशों का आभार व्यक्त करता हूं। मैं सभी को आश्वासन देता हूं कि किसी भी देश या संगठन को यहां काम करने में कोई परेशानी नहीं होगी।"

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा, "राहतकर्मियों को तूफान प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने और खाद्य पदार्थ पहुंचाने में किसी प्रकार की रुकावट पैदा नहीं होनी चाहिए। उन्हें अपना काम करने दिया जाए।"

उन्होंने कहा कि म्यांमार सरकार और राहतकर्मी प्रभावित इलाकों में सभी को तुरंत सहायता प्रदान क रें।

इससे पहले यहां आज तूफान की त्रासदी झेल रहे म्यांमार के लाखों लोगों की मदद के लिए यहां राहत सम्मेलन शुरू हुआ। सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठन, दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के 10 मंत्री, रेड क्रॉस संगठन और कम से कम पांच स्वयं सेवी संगठन भाग ले रहे हैं।

गौरतलब है कि म्यांमार में 2-3 मई को आए नरगिस तूफान में 133,000 लोगों की मौत हो गई या लापता हो गए है और 24 लाख लोगों के सामने खाद्य, पानी, चिकित्सा और आश्रय की समस्या खड़ी हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यालय के प्रवक्ता रिचर्ड होर्से ने कहा, "इस सम्मेलन का उद्देश्य म्यांमार में तूफान के बाद विभिन्न मूलभूत परेशानियों से जूझ रहे यहां के लोगों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने जीवन की रक्षा कर सकें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+