बसपा को आम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

लखनऊ, 25 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संतुष्ट नहीं है लेकिन उसे उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। बसपा का दावा है कि पार्टी कर्नाटक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रही है।

कर्नाटक के बसपा प्रभारी और राज्य सभा सांसद वीर सिंह ने आईएएनएस से कहा कि यद्यपि पार्टी कोई सीट नहीं जीत सकी। लेकिन यह कम महत्वपूर्ण नहीं है कि बसपा ने कर्नाटक के 224 विधानसभा सीटों में से 218 पर चुनाव लड़ा। पार्टी दस सीटों पर मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर रही, जबकि 32 सीटों पर वह तीसरे नंबर पर है।

सिंह ने कहा कि यदि पार्टी ने केवल चुनिंदा सीटों पर ध्यान केंद्रित किया होता तो वह दस पंद्रह सीटें जीत सकती थी। लेकिन बसपा अल्प अवधि की राजनीति के बजाय दीर्घकालीन राजनीति को तरजीह देकर पूरे राज्य में चुनाव लड़ी। इसके लाभ आने वाले समय में नजर आएंगे।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बसपा पहली बार पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरी थी। सीटें नहीं हासिल हुई, लेकिन राजनीतिक तौर पर पार्टी राज्य में उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रही है।

सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की, लेकिन नए परिसीमन के आधार पर चुनाव होने के कारण संगठनात्मक रूप से मुश्किलें पेश आईं।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 13 मई को उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद पार्टी को देशव्यापी स्वरूप देने की योजना बनाई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश से बाहर जोर शोर से चुनाव लड़ने की रणनीति के तहत कर्नाटक तीसरा ऐसा राज्य रहा जहां बसपा का खाता भी नहीं खुला।

इससे पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी बसपा एक सीट भी जीतने में सफल नहीं हो पाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+