बेनजीर कांड जांच में सहयोग नहीं: महसूद

मेहसूद ने शनिवार को वजीरिस्तान के कोटखाई कस्बे में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उसे आशा नहीं है कि संयुक्त राष्ट्र निष्पक्ष जांच करेगी।
मेहसूद ने कहा कि तालिबान महिलाओं को अपना निशाना नहीं बनाता।
पाकिस्तान के डान समाचार पत्र के अनुसार तालिबान कमांडर ने कहा, "उसके पिता और दो भाइयों की भी हत्या की गई थी। उनको किसने मारा? राजनेताओं के अपने दुश्मन होते हैं। वे जानते हैं कि उनका दुश्मन कौन हैं।"
रावलपिंडी की एक अदालत ने मूहसूद को बनेजीर हत्याकांड मामले में अपराधी घोषित किया है।
भुट्टो हत्याकांड से संबंधित टेपों को मेहसूद ने तकनीकी बाजीगरी करार देते हुए कहा, "विज्ञान बहुत विकास कर चुका है और मुझे विश्वास है कि खुफिया एजेंसिया राष्ट्रपति मुशर्रफ के कहने पर वैसे ही टेप उपलब्ध करा सकती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications