राजस्थान में आतंक व अराजकता का माहौल : सचिन पायलट

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के युवा सांसद सचिन पायलट का कहना है कि गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में भड़की हिंसा के दौरान हुई 35 लोगों की मौत ने स्पष्ट कर दिया है कि सूबे में सरकारी आतंक व अराजकता का माहौल व्याप्त है।

गुर्जरों को आरक्षण देने संबंधी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "सरकार को स्पष्ट कर देना चाहिए कि वह आरक्षण देगी या नहीं। लोगों को भ्रम में रखकर अराजकता का माहौल खड़ा करना और आतंक मचाना प्रजातंत्र में स्वीकार्य नहीं है।"

सचिन ने कहा कि वसुंधरा सरकार ने पिछले साल की घटना से कोई सबक नहीं सीखा। उसकी गलतियों के कारण इस बार भी 35 निर्दोष व निहत्थे लोगों की जान गई है। मारे गए इन लोगों के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री जिम्मेवार हैं। उन्हें इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले साल के आंदोलन के दौरान हुई मौतों के बारे में आज तक न तो जांच हुई और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाया कि वह गुर्जरों को विशेष रूप से निशाना बना रही है।

सचिन का कहना है कि गुर्जर आरक्षण की मांग सामाजिक है न कि राजनीतिक। संविधान में आरक्षण की व्यवस्था है और उस व्यवस्था के तहत यदि गुर्जर समुदाय आरक्षण के दायरे में आता है तो उसे हर हाल में इसका लाभ मिलना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+