दशकों के इंतजार के बाद दक्षिण में खिला कमल

बंगलौर, 25 मई (आईएएनएस)। दशकों के इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दक्षिण के किसी राज्य में शासन करने का सपना पूरा होता दिख रहा है। राज्य में रविवार को शुरू हुई मतगणना में भाजपा को लगभग स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार है।

अब तक घोषित 154 सीटों के नतीजों में से भाजपा 80 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और अन्य 35 सीटों पर आगे चल रही है।

उम्मीद जाहिर की जा रही है कि 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा को 50 प्रतिशत यानी 112 सीटों पर आसानी से जीत हासिल हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 2004 के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को सबसे अधिक 79 सीटें मिली थीं। दूसरी ओर कांग्रेस को इस बार पिछले चुनावों के आंकड़े 65 से कुछ ही अधिक 75 सीटें मिली हैं।

उधर पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौडा की पार्टी जनता दल-सेक्युलर को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी पार्टी को केवल 30 सीटें मिलने की उम्मीद है।

समाजवादी पार्टी को भी भारी नुकसान हुआ है। उसके प्रत्याशी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगारप्पा को शिमोगा जिले के शिकारीपुरा में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा के हाथों करारी हार मिली है।

राज्य में 217 सीटों पर चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई। पिछले चुनावों में बसपा के कारण कांग्रेस को करीब 20 सीटों का नुकसान हुआ था। इस बार बसपा के कारण कांग्रेस को कितना नुकसान उठाना पड़ा है, यह देखना अभी शेष है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+