गुर्जर आंदोलन में हिंसा, सेना की सहायता

Gujjars
जयपुर, 24 मईः राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना से लगभग 13 किलोमीटर दूर पिलु का पुरा के रेल रोको गुर्जर आंदोलनकारियों ने सात शव अपने कब्जे में होने का दावा किया है।

राज्य के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि रेल रोको आंदोलन के दौरान एक पुलिसकर्मी सहित छह लोगों की मृत्यु की पुख्ता सूचना है जबकि गुर्जर आंदोलनकारियों ने सात शव अपने कब्जे में होने का दावा किया है।

उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही मृतकों की सही स्थिति का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पांच घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या के बारे में अभी तक पुख्ता सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस को आंसू गैस तथा रबर की अस्सी गोलियों का प्रयोग करने के बाद भी स्थिति काबू में नहीं आने के पश्चात गोली चलानी पड़ी।

वहीं दूसरी ओर राजस्थान में गुर्जर हिंसा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरतने को कहा है।

इस बीच सरकार ने हिंसा प्रभावित राजस्थान के भरतपुर जिले में हिंसा को फैलने से रोकने के लिए त्वरित कार्य बल और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की सात कंपनियां भेजी हैं जिसमें लगभग 700 जवान हैं।

इस संबंध में दिल्ली हरियाणा उत्तरप्रदेश और राजस्थान की सरकारों को परामर्श जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुर्जर हिंसा के मद्देनजर उन्हें सतर्क रहने को कहा है।

गौरतलब है कि गुर्जर समुदाय के लोगों ने अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर कल भरतपुर में प्रदर्शन किया जहां हिंसा और पुलिस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी राज्य प्रशासन के साथ सम्पर्क बनाये हुए है और इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+