किसानों की कर्ज माफी का पैकेज बढ़ा

Farmers

नई दिल्ली, 24 मईः कृषि ऋण का दायरा बढ़ाने की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग आज पूरी हो गयी। सरकार ने कृषि ऋण छूट स्कीम के तहत बड़े किसानों को भी शामिल कर लिया और कर्ज माफी पैकेज की रकम 20 प्रतिशत बढ़ाकर 71 600 करोड़ रूपये कर दी।

बजट में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने किसानों की कर्ज माफी और रियायत के लिए 60,000 करोड़ रूपये का पैकेज देने की घोषणा की थी। संशोधित स्कीम के तहत देश के 237 चिहिनत जिलों के बड़े किसानों सहित सभी किसान शामिल होंगे और उन्हें 20 हजार रूपये तक के बकाया पर 25 प्रतिशत तक रिण रियायत मिलेगी।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ऋण माफी और रियायत स्कीम के दिशानिर्देशों को आज मंजूरी दी। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं को बताया कि छोटे एवं सीमांत किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ होगा चाहे वे चिह्नित जिलों के हों या किसी अन्य क्षेत्र के।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय बजट पर संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सरकार से आग्रह किया था कि वह असिंचित इलाकों के किसानों को कवर करने के लिए रिण छूट का दायरा बढ़ाये।

वित्त मंत्री ने कहा कि स्कीम से चार करोड़ से अधिक छोटे बड़े और सीमांत किसानों को फायदा होगा और अनंकेक्षित आकलन के मुताबिक राजकोष पर 71 680 करोड़ रूपये का बोझ पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+