अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर में आग

नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि यूएसएस जार्ज वाशिंगटन नामक इस एयरक्राफ्ट में अत्यधिक गर्मी से केबलवे में आग लग गई। हालांकि इस पर जल्दी ही काबू पा लिया गया।
नौसेना अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से 23 नाविक जल गए जबकि एक नाविक बुरी तरह झुलस गया। सभी को चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं गौरतलब है पांच अरब डालर में बना यह जहाज 1992 से सेवा में है।
जहाज के कप्तान डेव डायकोफ ने कहा, "हमारे साथियों ने आग का बिल्कुल नायक की तरह सामना किया और उस पर फतह पाई। आग पर काबू पाने के बाद अब हमारी यात्रा जारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications