भाजपा नेताओं का सम्मेलन जयपुर के बजाए नई दिल्ली में (लीड)

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के लिए गले की हड्डी बन चुके गुर्जरों के हिंसक आंदोलन की वजह से पार्टी के शीर्ष नेताओं का जयपुर में होने वाला सम्मेलन अब नई दिल्ली में होगा।

भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "राजस्थान में जारी हिंसा के मद्देनजर पार्टी के शीर्ष नेताओं का जयपुर में होने वाले सम्मेलन को नई दिल्ली स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है।"

तय कार्यक्रम के मुताबिक राजस्थान में आगामी विधान सभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने के उद्देश्य से आयोजित भाजपा के शीर्ष नेताओं का तीन दिवसीय सम्मेलन जयपुर में 31 मई से शुरू होने वाला था। लेकिन अब यह 1-2 जून को नई दिल्ली में होगा।

यह दूसरी बार है जब भाजपा को जयपुर में होने वाला सम्मेलन किसी दूसरी जगह करना पड़ा है। पिछले साल भी गुर्जर समुदाय द्वारा उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर किए गए हिंसक आंदोलन के कारण जयपुर में होने वाला भाजपा नेताओं का सम्मेलन स्थल बदलना पड़ा था।

पिछले साल गुर्जरों के हिंसक आंदोलन में 26 लोग मारे गए थे। इस वर्ष भी यह संख्या 31 तक पहुंच चुकी है जबकि आंदोलन फिलहाल जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+